देश

VIDEO : स्टेज पर दुल्हन ने दागी पिस्टल से धांय-धांम गोलियां-सहम गया दूल्हा

(शशि कोन्हेर) : हाथरस : यूपी के हाथरस में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में शादी के जोड़े में स्टेज पर बैठी दुल्हन अपने हाथ में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग करती दिख रही है। दुल्हन के ठीक बगल में बैठा दूल्हा इस फायरिंग से एक बार को सहम सा गया।

Advertisement

किसी शख्स ने शादी में दुल्हन को पिस्टल दे दी, जिसके बाद दुल्हन ने जमकर हर्ष फायरिंग कर दी। दुल्हन ने हवा में लगातार चार फायर किए। फायर करने के बाद दुल्हन ने यह पिस्टल स्टेज पर खड़े शख्स को दे दी। ये वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि इस गेस्ट हाउस में यह शादी शुक्रवार को ही हुई थी और इसी दौरान इस दुल्हन ने वहां हर्ष फायरिंग की। दुल्हन हाथरस जंक्शन क्षेत्र की बताई जा रही है।

Advertisement

इस बारे में कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जो निकल कर आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button