देश

धीरेंद्र शास्त्री के दावों पर बाबा रामदेव ने शनि राहु और केतु को क्यों याद किया..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के दावों पर योग गुरु बाबा रामदेव बयान दिया है। उनका कहना है किहम शनि, राहु, केतु जैसे आडम्‍बर और पाखंड से दूर रहते हैं।

Advertisement
Advertisement

बाबा रामदेव ने कहा है कि देश में इस वक्त धार्मिक आतंकवाद चल रहा है। कुछ शक्तियां सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए हर तरीके का कृत्य कर रही हैं। आरोप लगाया कि यह अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा है।

Advertisement

कुछ लोग हैं कि जो भारत के विकास को सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत सत्य है और यही एकमात्र वैश्विक धार्मिक विचारधारा है जो जीवन को सत्य से परिचित कराती है, जो सामाजिकता के साथ-साथ धार्मिकता भी सिखाती है।

Advertisement

भारत की परंपरा भौतिक सत्य को सम्मान देने की
योग गुरु बाबा रामदेव हरिद्वार में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा भौतिक सत्य को सम्मान देने की है, लेकिन हम शनि, राहु, केतु जैसे आडम्‍बर और पाखंड से दूर रहते हैं। उसे हमने कभी धर्म और संस्कृति नहीं माना। हम आध्यात्मिक चेतना में विश्वास रखते हैं और धर्म अध्यात्म के जरिए ईश्वर की प्राप्ति में विश्वास करते हैं।

यदि भौतिक विज्ञान है, तो आध्यात्मिक विज्ञान भी
बागेश्वर धाम वाले वीरेंद्र शास्त्री को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि भौतिक विज्ञान है, तो आध्यात्मिक विज्ञान भी है। परमार्थिक शक्तियां और सामर्थ भी हुआ करता है। अब यह प्रमाणिकता का विषय है कि देश में इसे कौन कितनी प्रमाणिकता के साथ जी रहा है।

भारत विरोधी शक्तियों के इशारे पर साजिश
रामचरितमानस पर जुड़ी विवादित टिप्पणियों पर बाबा रामदेव ने कहा कि ये सब भारत विरोधी और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर की जा रही साजिश है। विवादित टिप्पणी करने वालों पर तंज कसते हुए कहा, ये अपनी कुंठाओं और बौद्धिक दरिद्रता के शिकार होकर भारत को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button