बिलासपुर

BREKING : बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर के पार्षद उप चुनाव की घोषणा चार-पांच दिनों में संभव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। लोकस्वर.in पोर्टल पर बिलासपुर नगर निगम वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर के रिक्त पार्षद पद के अधर में लटके उपचुनाव की खबर, कल सोमवार को आप को दी गई थी। इस खबर की मूल भावना विष्णु नगर वार्ड के मतदाताओं के मन में घुमड़ रही शंका-कुशंकाओं से जुड़ी हुई थी।

Advertisement
Advertisement

इस वार्ड से नगर निगम के गत चुनाव में 552 मतों से विजयी रही भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी निधि कमल जैन का गत दिसंबर माह में देहांत हो गया। (गत चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी, इस चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी शैल यादव के बाद तीसरे स्थान पर थी) उसके बाद से राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण समझे जाने वाले विष्णु नगर वार्ड क्रमांक 16 के रिक्त पार्षद पद के चुनाव को जिस तरह लटकाया जा रहा था। उससे लोगों को कई तरह की आशंकाएं हो रही थी। इसमें सर्वतोप्रमुख बात यह थी कि विष्णु नगर के मतदाताओं के मन में यह धारणा घर करते जा रही थी कि चूंकि इस वार्ड में कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर है। इसलिए कांग्रेस और उस के दबाव में स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी वार्ड क्रमांक 16 के रिक्त पार्षद पद के लिए उपचुनाव कराने में हीला हवाला कर रहे है।

Advertisement

इस बाबत कल सोमवार को जब हमने खबर प्रसारित की।। उसके बाद स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से लेकर राजनीतिक खेमों में खासा हड़कंप मचा। और अब आज सुबह स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ अधिकृत सूत्रों से यह खबर निकल कर आ रही है कि वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर के रिक्त पार्षद पद का चुनाव जल्दी ही हो सकता है। इस अधिकृत जानकारी में यह भी कहा गया है कि 4-6 दिनों के भीतर इस चुनाव की घोषणा की जा सकती है। अब कहा जा रहा है कि इस वार्ड की पुनरीक्षित मतदाता सूची प्रदेश को भेजी जा चुकी है। और इसी सूची के आधार पर चुनाव होने हैं। निर्वाचन कार्यालय के भरोसेमंद सूत्रों का यह मानना है कि दो 4 दिनों के भीतर ही प्रदेश से इस वार्ड के उपचुनाव (मतदाता सूची)को हरी झंडी मिल जाएगी। और तब दो 4 दिनों के भीतर ही बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर में पार्षद के रिक्त पद पर चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button