छत्तीसगढ़

BREAKING : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CAF के हेड कांस्टेबल शहीद

Advertisement

नारायणपुर :  सुकमा में नक्सली हमला में तीन जवानों की सहादत के बाद दूसरे दिन नारायणपुर जिला में एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा हैं कि सीएएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुचाने की कोशिश की गईं।

Advertisement
Advertisement

जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की गयी। पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला के ओरछा का बताया जा रहा हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सीएएफ के 16वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गये। इस घटना में हेड कांस्टेबल संजय लकड़ा शहीद हो गया, वही एक अन्य जवान को चोट आई हैं।

Advertisement

ब्लास्ट के बाद आनन फानन में घायल जवानों को अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने संजय लकड़ा को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरे जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button