छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर आईजी, खुफिया विभाग के चीफ समेत 8 अफसर पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड और 10 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस से होंगे सम्मानित

Advertisement

रायपुर :  गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले पुलिस मेडल्स का ऐलान हो गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए इस बार IPS अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ से 7 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।

Advertisement
Advertisement

जिन 7 पुलिस अफसरों को वीरता के लिए पदकदिया जाना है उसमें दुर्ग के मौजूदा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी शामिल है। अभिषेक पल्लव ने दंतेवाड़ा SP रहते नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए थे। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर अश्वनी सिन्हा, यशवंत साहू, उसुरू राम कोर्राम, एपीसी दिवंगत कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा

Advertisement

वही वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है

Advertisement

वही मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है उनमें रायपुर आईजी अजय कुमार यादव, बिलासपुर आईजी बद्रीनारायण मीणा, आईपीएस झाडूराम ठाकुर, EOW एसपी पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी आनंद कुमार साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर अरुण सिंह, प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह शामिल है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button