देश

BREAKING : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक….

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है और यह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर भी उपलब्ध है।

Advertisement

सीबीएसई ने छात्रों के डिजिलॉकर खातों को सक्रिय करने के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन जारी किया है, जिसे स्कूल अपने एलओसी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके digilocker.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने सुरक्षा पिन का उपयोग करना होगा, अपने खातों को सक्रिय करना होगा, ताकि परिणाम घोषित होने के बाद वे अपनी अंकतालिकाओं और प्रमाणपत्रों की डिजिटल प्रतियां डाउनलोड कर सकें।

Advertisement
Advertisement

इस वर्ष 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कुल 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6 फीसदी बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 फीसदी तो लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 फीसदी रहा। इस बार सीबीएसई 10वीं 12वीं के कुल 38,83,710 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा में 21,86,940 स्टूडेंट्स और 12वीं की परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। इस साल सीबीएसई ने 15 फरवरी से 21 मार्च तक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल, 2023 तक हुईं थीं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button