छत्तीसगढ़

लड़की के चक्कर में लड़के का हुआ मर्डर….

Advertisement

कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में रहने वाले एक युवक की लाश कुदूरमाल स्थित नहर में मिली है। मृतक का नाम मनीष सारथी है, जिसकी हत्या किए जाने की आशंका परिजनों ने जताई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी और की गर्लफ्रेंड से बात करता था, जिससे लड़की का बॉयफ्रेंड नाराज था। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि मनीष सारथी की अमृता नाम की युवती से जान पहचान थी। वो उससे बात करता था। परिजनों का कहना है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले सुनालिया पुल के पास मौजूद उद्यान में कुछ युवकों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग गए थे, जबकि मनीष की बाइक वहीं मौजूद थी। दूसरे दिन मनीष की लाश नहर में मिली।

Advertisement

मृतक के भाई ने बताया कि मनीष और वो दोनों टीपी नगर में संचालित सागर एजेंसीज में काम करते थे। काम करने वाली अमृता से मनीष बातचीत करता था। मनीष का अमृता के साथ बातचीत करना उसके बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं था। यही वजह है कि योजना बनाकर मनीष की हत्या करवा दी गई।

मनीष के शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान पाए गए हैं। गले को काटा गया है। चाकू से चार वार किया गया है। मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि जल्द ही मनीष की मौत से पर्दा उठ जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button