खेल

ग्लेन मैक्सवेल ने ठोकी वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी……

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मैच में बड़ा कारनामा अंजाम दे डाला। वह वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडयम में 40 गेंदों में शतक बनाया.

Advertisement
Advertisement

छठे नंबर पर उतरे मैक्सवेल ने 44 गेंदों में में 9 चौकों और 8 छक्कों के दम पर 106 रन की पारी खेली। मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 49 गेंदों में शतक लगाया। मार्कराम ने यह सेंचुरी मौजूदा वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाई थी।

Advertisement

मैक्सवेल ने उस वक्त मोर्चा संभाला जब ऑस्ट्र्रेलिया का स्कोर 39 ओवर में 266/4 था। उन्हें 40वें ओवर में कोई गेंद खेलने को नहीं मिली। मैक्सवेस ने 41वें ओवर से नीदरलैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह कूटना शुरू किया। उन्होंने 27 गेंदों में अर्धशतक बनाया और अगली 13 गेंदों में सैकड़े तक पहुंच गए।

Advertisement

उन्होंने सिक्स लगाकर सेंचुरी कंप्लीट की। यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक है। बता दें कि मैक्सवेल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स टॉप पर हैं, जो 31 गेंदों में सेंचुरी जमा चुके हैं।

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक वाले खिलाड़ी

40 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम एनईडी, दिल्ली, 2023
49 – एडेन मार्कराम बनाम एसएल, दिल्ली 2023
50 – केविन ओ’ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
51 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम एसएल, सिडनी 2015
52 – एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर्स

31 – एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
36 – कोरी एंडरसन बनाम वेस्टइंडीज, क्वीन्सटाउन, 2014
37 – शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका, नैरोबी, 1996
40 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम एनईडी, दिल्ली, 2023

पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड मैच की बात करें तो कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने 399/8 का स्कोर खड़ा किया। मैक्सवेल 50वें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्हें वैन बीक ने साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के हाथों कैच कराया।

मैक्सवेल ने कमिंस (9 गेंदों में नाबाद 12) के साथ सातवें विकेट के लिए 103 रन की पार्टनरशिप की। मैक्सवेल के अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शतक लगाया। उन्होंने 93 गेंदों में 11 और 3 छक्कों के जरिए 104 रन बनाए। स्टीव स्मिथ (68 गेंदों में 71, आठ चौके, एक सिक्स) और मार्नस लाबुशेन (47 गेंदों में 62, सात चौके, दो सिक्स) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button