अंतरराष्ट्रीय

जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में बम धमाका, 18 लोगों की मौत 21 घायल

(शशि कोन्हेर) : अफगानिस्तान के हेरात में एक मस्जिद में जोरदार बम धमाका हुआ है। बम धमाके में 18 लोग मारे गए हैं। मृतकों में एक मौलवी भी शामिल है। तालिबान के अधिकारियों ने बम धमाके की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि धमाके में मौलवी की मौत हो गई है जबकि 21 लोग घायल हो गए।

Advertisement

किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

Advertisement
Advertisement

एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरगाह मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान ये धमाका हुआ है। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में काफी भीड़ थी। इसीलिए नुकसान ज्यादा हुआ है। बम धमाके की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मृत मौलवी का नाम मुजीब रहमान अंसारी बताया जा रहा है।

Advertisement

तालिबान के अधिकारी अब्दुल नफी ताकोर ने धमाके की पुष्टि की है। ताकोर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता हैं।

Advertisement

बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता को एक साल से ज्यादा समय हो गया है। तालिबान ने कहा कि उन्होंने देश में सत्ता संभालने के बाद सुरक्षा में सुधार किया है। हालांकि, बीते कुछ महीनों में मस्जिद को निशाना बनाकर कई धमाके होते रहे हैं। हाल ही में हुए मस्जिदों में हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button