छत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस सचिव की पंखे से लटकी मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस….

Advertisement

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस की सचिव अंबिका बाई यादव (35) पत्नी सखाराम यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव घर के ही कमरे में सोमवार सुबह पंखे से लटका मिला है। दो दिन से घर में कोई नहीं था। सुबह मोहल्ले के बच्चों ने खिड़की से देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, नैला क्षेत्र की परसदा निवासी अंबिका बाई रविवार को तिलाई गांव में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए गई थीं। इसके बाद घर लौट आईं। उनके पति सखाराम यादव रायपुर में नौकरी करते हैं। वह दीपावली पर घर आए थे, फिर लौट गए। उनके दोनों बच्चे भी रिश्तेदारी में घूमने के लिए गए हुए हैं।

Advertisement


सचिव अंबिका बाई घर में ही किराने की दुकान चलाती थीं। सुबह जब बच्चे सामान लेने पहुंचे तो दरवाजा बंद था। बच्चे काफी देर तक दुकान दरवाजा पीटते रहे, लेकिन नहीं खुला। इस पर बच्चों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे से अंबिका बाई का शव लटक रहा था। इसके बाद आसपास के लोगों को पता चला और कोटवार को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि अंबिका बाई सखाराम यादव की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उससे एक बच्चा है। अंबिका बाई से भी सखाराम को एक बच्चा है। दोनों बच्चों का पालन अंबिकाबाई और सखाराम मिलकर करते थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button