छत्तीसगढ़

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को “मेरा बूथ सबसे मजबूत के दिए” टिप्स… कल रविवार को होगी बिलासपुर और तखतपुर क्षेत्र की बैठक

Advertisement

(शशि कोन्हेर के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने मस्तूरी, बेलतरा एवं बिल्हा विधानसभा के शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित प्रदेश जिला भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की विधानसभा स्तरीय बैठक अलग-अलग समय पर ली। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।

Advertisement
Advertisement


बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि हमारे है, आज पार्टी पूरे देश में मजबूती के साथ खड़ी है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सबसे ज्यादा जरूरी है हमारी प्राथमिक इकाई को मजबूत करना।

Advertisement

कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि बूथ के जो भी कार्यक्रम आ रहे है उसे पूरा करना है। पार्टी की विचारधारा एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को आमजनों को बताना है। निरंतर लाभार्थियों से सम्पर्क बनाकर रखना है। पार्टी के संघर्ष को हमारी नई पीढ़ी को बताना है जिससे उन्हें पार्टी के इतिहास की जानकारी हो। श्री जम्वाल ने कार्यकर्ताओं से नारा लगवाया मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता चुनाव जीता।

Advertisement


प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक से बारी-बारी परिचय लेते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जितना हो सके उतना संघर्ष करना है। चुनाव हमें कैसे जितना है उसकी चिंता कार्यकर्ताओं को करना है।

भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर चलती है, बूथ में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना है, संगठन की पूरी संरचना बनी हुई है। मंडल में रचनात्मक कार्य कैसे किये जायें इस पर ध्यान देना है। मंडल को सशक्त बनाना है। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को आवश्यक रूप से बूथ में सुनना है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि मन की बात के 100 ऐपीसोड को प्रत्येक विधानसभा के 100 स्थानों पर सुनना है स्थान का चयन पहले से मंडल स्तर पर कर ले।

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत् 15 मार्च को रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जायेगा और भूपेश बघेल से गरीबों का आवास मांगा जायेगा, जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को हितग्राहियों के साथ जाना है।
5 मार्च रविवार को प्रातः 11 बजे विधानसभा बिलासपुर एवं दोपहर 2 बजे विधानसभा तखतपुर की बैठक आयोजित की गई है।


बैठक में प्रमुख रूप से बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, जिला सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, राजा पाण्डेय, राजेश त्रिवेदी, गुलशन ऋषि, नरेन्द्र शर्मा, पुनीता डहरिया, घनश्याम कौशिक मोहित जायसवाल, निश्चल गुप्ता, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, प्रदीप नामदेव, दुर्गा महेश्वर, अंजू राजपूत, तिलक साहू, बृजभूषण वर्मा, रूक्मणी कौशिक, अवधेश अग्रवाल, एस कुमार मनहर, रामू साहू, निखिल केशरवानी, चंद्रप्रकाश सूर्या, विजय अंचल, राजेन्द्र कुमार राठौर, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनकराम देवांगन, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, कैलाश सिंह ठाकुर, हरीशंकर वर्मा, ज्योति रिंकू सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह, राजेश सूर्यवंशी, दिलेन्द्र कौशिल, डॉ.रजनीश पाण्डेय, तामेश्वर कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button