छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने की सौजन्य मुलाकात

Advertisement

रायपुर  :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने सौजन्य मुलाकात की।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय को केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मुंडा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement

इस अवसर पर मौजूद उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव को भी केन्द्रीय मंत्री श्री मुंडा ने नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisement

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री साव ने श्री मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button