छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने मोदी पहुंचे छत्तीसगढ़, सक्ति और धमतरी में की जनसभा..

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) :  पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ में धुआंदार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

मंगलवार को श्री मोदी सक्ती जिले के जेठा गांव पहुंचे. यहां जांजगीर लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में उन्होंने  सक्ती में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सक्ती जिले में पहली बार देश के प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित नजर आए।

Advertisement

उन्होंने सभा को सम्बंधित करते हुए कहा कि 10 साल से आपने देखा है। मैं लगातार काम कर रहा हूं। आपके के लिए दौड़ता रहता हूं। मोदी के लिए तो आप ही परिवार हैं। आप बहुत उदार हैं। आपसे मैने जब भी आशीर्वाद मांगा कोई कमी नहीं की। आज फिर मैं आशीरवाद मांगने आया हूं। आप लोगों को मोदी के लिए 1 घंटे निकालना है।

Advertisement

मुझे जनता के आशीर्वाद पर अटूट भरोसा है। इसी  भरोसे पर पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार बनाना है। रामनामी समुदाय के लोगों का भी आशीर्वाद मुझे  मिला।

रामनामी समाज अपनी भक्ति, भजन और  श्रीराम के समर्पण के लिए जाना जाता है। रामनामी समाज के पूर्वजों ने डेढ़ सौ साल पहले बता  दिया था कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कब होगी। सबने मान लिया था कि राममंदिर नहीं बनेगा लेकिन  उस उम्मीद को पूरा करने का काम भाजपा ने किया।

  कांग्रेस वाले तो बुलावे के बाद भी नहीं आए। धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी  के बाद भी पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी हुई है। उनके डीएनए में हैं। दलितों, पिछड़ों और  आदिवासियों का हक छिनना पड़े तो एक सेकेंड भी  नहीं लगाएंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास के  सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button