बिलासपुर

बिलासपुर में प्रस्तावित महतारी हुंकार रैली को लेकर भाजपा की महिला नेत्रियों ने किया आव्हान….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बिलासपुर में महिलाओं की 11 नवंबर को आयोजित महतारी हुंकार रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों ने पूरे प्रदेश और क्षेत्र की महिलाओं से इस रैली में शामिल होने की अपील की है। भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण की समस्याएं पराकाष्ठा पर जा पहुंची है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने ready-to-eat और महिला समूह की ऋण माफी के मामले में सरकार की वादाखिलाफी को लेकर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के महिला विरोधी कदमों से आक्रोशित होकर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी महिलाओं से भाग लेने का उन्होंने आव्हान किया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button