बिलासपुर

भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी…..

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(विजय दानिकर) : बिलासपुर – हमारे देश के सीमा पर डटे जवान हो या फिर देश की आंतरिक सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के चलते परिजनों से दूर रहकर हमारी सुरक्षा में डटे रहते हैं। इस बात को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मण्डल प्रभारी प्रेमलता तम्बोली के नेतृत्व में महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष सविता धीवर, महामंत्री राजकुमारी बिसेन, उपाध्यक्ष सावित्री रात्रे, मण्डल मंत्री सुरेखा कशयप और सदस्य प्रमिला कश्यप ने रतनपुर पुलिस के जवानों के हाथों में राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई जिससे उन्हें परिजनों की कमी महसूस ना हो सके और इस रक्षा सूत्र के बंधन में बंधकर रतनपुर पुलिस के जवान नगर को सुरक्षित रखें।

Advertisement

इस मौके पर महिला मोर्चा भाजपा रतनपुर मण्डल प्रभारी प्रेमलता तम्बोली ने कहा कि अपने कार्य को सुचारू रूप से निर्वहन करने की वजह से रक्षाबंधन पर्व पर घर नहीं पहुंच पाते इसलिए भाजपा महिला मोर्चा की बहनो एवं भाइयों के दर्द को समझते हुए रतनपुर थाना में राखी पहनाने व मिठाई देने गई थी ताकि किसी भाई की कलाई इस रक्षाबंधन के शुभ पर्व पर सूनी न रहे। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सविता धीवर ने कहा कि पुलिस कर्मियों को राखी बांध व उनका सम्मान कर अच्छा लगा। भाजपा महिला मोर्चा की बहनें प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के त्यौहार पर हर वर्ष रतनपुर थाना में पुलिस भाइयों को राखी बांधने आती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button