छत्तीसगढ़

भाजपा के जिला मंत्री तड़के सुबह हुई हत्या, पत्नी है सरपंच, बस्तर क्षेत्र की घटना

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा जिला मंत्री बुधराम कटराम की संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वे तड़के सुबह घुमने निकले थे। घर से करीब दो किमी दूर उनकी लाश मिली है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि बुधराम कटराम किलेपाल के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वे बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं। सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे।

Advertisement

इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कतराम के तौर पर की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button