छत्तीसगढ़

पुलिस को चकमा देकर हत्या का आरोपी हुआ फरार, 2 जेल प्रहरी निलंबित….

Advertisement

दुर्ग – केन्द्रीय जेल दुर्ग में बीते दिनों हत्या के मामले में गिरफ्तार शंकर बुद्धे उर्फ काजल किन्नर उपचार के दौरान जिला अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद दो जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

बीते दिनों मर्डर के मामले में गिरफ्तार शंकर बुद्धे उर्फ काजल किन्नर जिला अस्पताल से फरार हो गया है। हत्या के मामले में जेल में बंद काजल किन्नर को खराब सेहत के चलते अस्पताल लाया गया था। इस दौरान चकमा देकर वो भाग निकला है। फिलहाल कैदी के भागने की सूचना के बाद से ही पुलिस नाकेबंदी कर उसकी खोज में जुट गयी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक 2019 में काजल किन्नर ने छाया को अपने घर फोन करके खाने पर बुलाया था। इस दौरान दोनों ने मिलकर जमकर शराब भी पी थी। शराब के नशे में दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि, काजल ने छाया के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

Advertisement


कुछ दिनों पहले ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच आज डॉक्टर और पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के बाथरूम में बनी खिड़की से कूदकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button