अम्बिकापुरछत्तीसगढ़

भाजपा नेताओं के निर्मम नक्सली हत्या के विरोध में भाजपा का चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा)अंबिकापुर विधानसभा  क्षेत्र के नवापारा कुन्नी चौक में  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साहू के निर्देश पर  लखनपुर, उदयपुर कुन्नी के मंडल  अध्यक्षों और  भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बस्तर में हुये भाजपा नेताओं के निर्मम हत्या के विरोध में चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन  दिन के 2 से 4 बजे तक 2 घंटे  के लिए किया गया।

Advertisement
Advertisement


मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने  बस्तर में हुए भाजपा नेताओं के निर्मम हत्या का जिम्मेदार  भूपेश सरकार को ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार का विरोध किया। भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बताया कि – किस तरह से कांग्रेस के प्रदेश सरकार  ने झूठे कस्मे वादे  के साथ  गंगाजल  हाथ में लेकर कसम खाई और परदेस की भोली-भाली जनता को ठगकर  अपनी सरकार बनाई  है। और सरकार बनाते ही सारे कसमें सारे वादे भूल गये। एक अपने आप में सबूत है।

Advertisement

चाहे वह बिजली बिल हाफ, समूह का कर्जा माफी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कलेक्टर दर व नियमितीकरण जैसे 36 घोषणापत्र में से एक भी वादों को पूरा नहीं किया गया। यहां तक कि प्रधानमंत्री आवास योजना भी  इन 4 सालों में  राज्य बदहाल  हो गई है। राज्य सरकार के तमाम विफलताओ का उलेख किया गया। बस्तर में कांग्रेस सरकार के होते हुए नक्सलीयो द्वारा 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई है जिसका जिम्मेदार कांग्रेस के भूपेश सरकार को ठहराया गया।

Advertisement

यह भी कहा  कि किस तरह से कांग्रेस सरकार शासन पाने के लिए झीरम कांड में नक्सलियों का सहयोग कर अपनों को मरवाया ,और अभी तक ना जांच कराई गई और ना ही दोषियों को सजा दिलावाने में कामयाब हो सकी। इसी तारतम्य में आज बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई  है।

  इस क़त्ल का  जिम्मेदार भी प्रदेश कांग्रेस  सरकार है। और कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है उसको सुदृढ़ किया जाए। धरना प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह ,लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, उदयपुर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, कुन्नी मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव ,राजेंद्र जायसवाल ,जनपद सदस्य बिहारी तिर्की , विक्रम सिंह व सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button