बिलासपुर

प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नही दिखाई रुचि, भाजपा कार्यालय में आधे से ज्यादा कुर्सियां रही खाली….

Advertisement

(नीरज शर्मा के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर – केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष पूरे होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया इस मौके पर भाजपा कार्यालय में भी मध्य मंडल के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Advertisement
Advertisement

लेकिन मध्य मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को शायद इस कार्यक्रम में शामिल होने की रूचि ही नहीं रही। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली नहीं वही स्टेज पर भी भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व महापौर के अलावा कोई बड़ा चेहरा देखने को नहीं मिला।

Advertisement

हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यह जरूर बताया है कि विभिन्न मंडलों में बूथ स्तर पर भी यह कार्यक्रम चल रहे हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि क्या भाजपा के मध्य मंडल में केवल 15 से 20 ही सदस्य हैं।

Advertisement

क्या अब भाजपा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने की कोई रुचि ही नहीं बची है।आने वाले समय मे विधानसभा चुनाव होने है।लेकिन दिनों दिन भाजपा की स्थिति बिगड़ती दिख रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button