छत्तीसगढ़

शराब घोटाले के विरोध में भाजपा दक्षिण मंडल ने सीएमडी चौक में किया पुतला दहन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी, दक्षिण मंडल बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओ ने ईडी की जांच में उजागर हुए 2000 करोड रुपए के भ्रष्टाचार के विरोध में पुतला दहन किया। यह 2000 करोड रुपए का घोटाला मुख्यमंत्री के  खास सिपहसालार रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के नेतृत्व में वर्ष 2019 से 22 के बीच किया गया है।

Advertisement
Advertisement

आरोप है कि अनवर ने कमीशन की रकम अपने पास रखकर बाकी रकम राजनीतिक आकाओं  को बांट दी गई। इस गिरोह में राजनेता अफसर और कारोबारी शामिल रहे। इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण मंडल ने सीएमडी कॉलेज चौक में प्रदेश सरकार और आप कार्य मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दक्षिण मंडल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

इसमें
पूर्व एल्डरमैन एवम मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र केशरवानी, महामंत्री अमित तिवारी , नारायण गोस्वामी  एवम पदाधिकारियों में शोभा कश्यप महिला मोर्चा अध्यक्ष,युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू रजक, महामंत्री साहिल कश्यप, संध्या चौधरी पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा,मनोज कश्यप अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ, पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, रीना गोस्वामी,राजेश साहू, ,अभिजीत मित्रा,मनीष गुप्ता, मधुसूदन राव,विकास यादव, वीरेंद्र यादव, प्रशांत कश्यप,विकास एंथोनी,सीनु चौहान, स्वयंवर यादव,बबलू यादव,अक्षय मेहता, अरुज मिश्रा,मीना गोस्वामी, मंजुला सिंह,सरिता कामडे,दीपशिखा यादव,नीलम गुप्ता ,दीपिका दुबे,नीता साहू, कुमारी बाई, सुनीता राज चौधरी, संगीता रेड्डी, अन्नू प्रजापति, रेखा रात्रे,कुमारी लहरें ,वंदना तिवारी, शंकर दास मानिकपुरी, नितिन श्रीवास, नीलेश राव ,श्रीनिवास राव ,करण पांडे , राज निषाद, रूपाहिल दास मानिकपुरी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button