बिलासपुर

बिलासपुर की उपेक्षा को लेकर भाजयुमो प्रभारी को भाजपा नेताओं ने सुनाई खरी-खरी, प्रदेश महामंत्री से कुमावत ने भी जताया एतराज

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के द्वारा घोषित नए पदाधिकारियों की सूची में रायपुर को झोली भर भर कर सौगात मिली। बिलासपुर को मात्र दो नामालूम से पद और गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिस तरह ठेंगा दिखाया गया है उससे भाजयुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी आक्रोश है। आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अगवानी के लिए छत्तीसगढ़ भवन में पहुंचे भाजपा नेताओं में इसी बात की जमकर चर्चा होती रही।

Advertisement
Advertisement

सभी को यह बात अखर रही थी कि बिलासपुर की इस मामले में पिछले साल की तरह इस बार फिर से जमकर उपेक्षा की गई है। यहां सभी की मौजूदगी में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत ने इसका जिक्र करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा भाजयुमो प्रभारी श्री विजय शर्मा से कहा कि बिलासपुर को आप लोगों ने एकदम से छोड़ दिया है। यहां से ना तो उपाध्यक्ष बनाए गए और ना महामंत्री तथा प्रदेश मंत्री या कोषाध्यक्ष ही बनाए गए। इस उपेक्षा से जमीनी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। भारतीय जनता युवा मोर्चा को भाजपा का हरावल दस्ता कहा जाता है। और बिलासपुर में इस हरावल दस्ते का जिस तरह अपमान हुआ है उससे भाजयुमो नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है।
(साथ में महेश तिवारी)

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button