बिलासपुर

आरक्षण के मामले में अब न्यायालय का निर्णय ही राह दिखाएगा…डॉ रमन सिंह.. बिलासपुर की उपेक्षा पर कहा चर्चा करूंगा

बिलासपुर। (शशि कोन्हेर के साथ महेश तिवारी) कल देर रात को छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज सुबह आरक्षण को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि अब इसमें सम्माननीय न्यायालय से ही मिलेगी कोई राह। लोकस्वर ई पोर्टल ने उनसे सवाल किया था कि आखिर में आरक्षण के मसले का क्या हल निकलेगा..? इस समस्या का कोई किनारा होगा या नहीं..?

इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सधे हुए शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि इस विधेयक को लेकर उठा रहे संवैधानिक और कानूनी मसलों पर महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के द्वारा विधि विशेषज्ञों से निरंतर राय ली जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महामहिम राज्यपाल का ऐसा करना संवैधानिक जरूरत भी है और उसका तात्कालिक महत्व भी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा करते समय बिलासपुर के साथ हुए उपेक्षा भाव के बारे में जानकारी देने पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि… मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है..चर्चा करता हूं..!

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button