राजनांदगांव

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल भाटिया ने की खुदकुशी, कुछ दिनों से अस्वस्थ, छुरिया क्षेत्र में शोक की लहर


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – छुरिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने आज अपने छुरिया निवास में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया गया है। कोरोना की दूसरी लहर में वे संक्रमित भी हुए थे उसके बाद से वे पोस्ट कोविड तकलीफों से बहुत परेशान थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुरिया निवासी राजिंदर पाल सिंह भाटिया अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अभी सामने नहि आ पाया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे श्री भाटिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में माने जाते हैं वह भाजपा शासन के समय कई बड़े पदों पर रह चुके हैं श्री भाटिया भाजपा शासन में परिवहन मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री भाटिया के इस कदम से भाजपा में शोक की लहर है। आज पोस्टमार्टम के बाद अंतिम क्रिया की जाएगी।

Advertisement
बाईट – प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button