रायगढ़

भाजपा नेत्री ने शिकायती पत्र में लगाया चेंबर में छेड़छाड़ का आरोप… आरोपी ने बताया खुद के खिलाफ साजिश

रायगढ़ – भाजपा की सियासत में उबाल और तेज हो गया है। संदर्भ वही पुराना है मगर आज एक ताजा घटनाक्रम से संगठन में भारी उथल-पुथल है। दरअसल, भाजपा की एक युवा नेत्री ने पार्टी के जिलाध्यक्ष पर अत्यंत संगीन आरोप लगाए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में महिला नेत्री ने उमेश अग्रवाल पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है। इसके ठीक उलट छेड़छाड़ के आरोप को उमेश अग्रवाल ने सिरे से खारिज कर दिया है। बकौल, उमेश- यह सोची समझी घिनौनी साजिश है जिससे मेरी चरित्रहत्या की जा सके। उमेश का कहना है कि सोशल साईट्स पर चल रहे खबरों का लब्बोलुआब यह है कि किसी भी तरह मुझे डैमेज किया जा सके। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष ने आज फिर दोहराया है कि शिकायत करने वाले लोगों को थाने या न्यायालय जाने में परहेज क्यों हैं।

भाजपा नेत्री की एक चिट्ठी ने संगठन में बखेड़ा शुरू कर दिया है। भाजपा में बीते कुछ दिनों से चल रहे घटनाक्रम में आज लैटर बम का ब्लास्ट हुआ जिसका सीधे सरोकार उमेश अग्रवाल से है। भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं का आरोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जानकारी मिल रही है कि एक युवा नेत्री ने भी रायपुर जाकर रायगढ़ जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष को लिखित शिकायत की है। खास सूत्रों के मुताबिक युवा नेत्री ने अपने शिकायत में कहा है कि “कुछ माह पहले अपने पिता की मृत्यु के बाद जब वो जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के पास जॉब मांगने के लिए गई थी, तब उमेश अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय में स्थित अपने चेम्बर में उसे बुलाया और उसे 5000 देते हुए कंधे पर हाथ रखकर कहा- तुम्हें काम करने की जरूरत नहीं है, तुम्हारी जरूरतें मैं पूरी करूंगा। इतना कहकर उन्होंने अपना हाथ गलत जगह पर रख दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गई। थाने जाने की कोशिश की तो भाजपा की ही महिला कार्यकर्ताओं ने उसे यह कहकर वापस भेज दिया कि उमेश अग्रवाल पैसे वाला है। उसका तो कुछ नहीं बिगड़ेगा, उलटे तुम्हारी बदनामी हो जाएगी।”

इसके बाद जब 25 मार्च को एक अन्य महिला कार्यकर्ता के लगाए गए आरोप की जांच करने भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रायगढ़ आई तब पीड़िता (युवा नेत्री) भी वहां अपनी आपबीती सुनाने पहुंची, तब उसे प्रदेश में लिखित शिकायत करने कहा गया। इसके बाद उसने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर लिखित शिकायत किया है। जिस पर प्रदेशाध्यक्ष ने उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पीड़िता (युवा नेत्री) ने प्रदेश अध्यक्ष के अलावे कई राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय नेताओं को भी यह प्रतिलिपि प्रेषित किया है। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई सबूत किसी के पास है। तो सबसे पहले थाना जाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायें। बहरहाल, उमेश अग्रवाल के ऊपर छेडख़ानी का आरोप लगाने वाली युवा नेत्री के आरोपों में कितना दम है। यह तो आने वाला वक्त तय करेगा।

क्या कहते हैं विष्णुदेव साय
हां एक पत्र प्राप्त हुआ है तथा पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने एक पदाधिकारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हम मामले की पूरी जानकारी ले रहे हैं और घटना की सत्यता का परीक्षण करने पर विचार कर रहे हैं। इस विवाद पर और ज्यादा फिलहाल कुछ नहीं कह सकते हैं : विष्णुदेव साय, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा

पाक-साफ हूं, अफवाहों पर कान न दें
मुझ पर एक सुनियोजित रणनीति के तहतम चारित्रिक हमला किया जा रहा है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का मुझ पर यकीन है। मुझ पर कीचड़ उछाला जा रहा है, मैं न डरने वाला हूं, न दबने वाला। कौन-कितने पानी में है जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा : उमेश अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष, रायगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button