रायपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कांग्रेस कोई चुनौती नहीं- हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे, अगले चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी भाजपा : ओम माथुर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने आज यहां प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट तौर पर कहा कि अगले साल होने वाले छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से विजय हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कांग्रेस की तरह यहां एक परिवार का राज नहीं चलता। उन्होंने कहा कि 8 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक दिशा बदल दी है। अब जातिवाद, वंशवाद की राजनीति नहीं चलती। अब विकासवाद की राजनीति चलती है।

Advertisement
Advertisement

एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा भूपेश बघेल की तरह हम अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नही करेंगे वो बौखलाहट में उपयोग करते है अमर्यादित भाषा का।

Advertisement

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बना रहे हैं और कांग्रेस द्वारा फैलाई गई तमाम बातों का तोड़ हमारे पास है।

Advertisement


प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संवाददाता सम्मेलन में संगठन प्रवास की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन में सभी स्तर पर बैठकें करके आगे की कार्ययोजना बनाई गई है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रदेश प्रभारी का परिचय कराया। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, विजय शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button