छत्तीसगढ़

अनुकंपा नियुक्ति मांग रही महिलाओं के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह..

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : करीब 1 महीने से अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के बैनर तले अनुकम्पा नियुक्ति की मांग पर महिलाएं आंदोलनरत हैं। इस दौरान धरना दे रही विधवा महिलाओं के सब्र का बांध टूट पड़ा। कल एक महिला ने बूढ़ा तालाब में छलांग लगाने का प्रयास भी किया।

Advertisement

धरना स्थल पर धरना दे रहीं महिलाएं अनुकम्पा नियुक्ति की मांग कर रही हैं। ये वो महिलाएं हैं जिनके पति पंचायत स्तर के स्कूलों में पढ़ा रहे थे। किसी की हादसे में मौत हो गई तो किसी को बीमारी ने छीन लिया। अब इन महिलाओं का कहना है कि पति की जगह सरकारी नौकरी दी जाए।

Advertisement
Advertisement


धरना स्थल पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने महिलाओं की मांग को लेकर संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को तत्काल स्वीकार करे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button