देश

गुजरात में रुझानों में मिला भाजपा को बहुमत हिमाचल में भाजपा कांग्रेस के बीच चल रही टक्कर

(शशि कोन्हेर) :गुजरात और हिमाचल प्रदेश की मतगणना ना केवल समय पर शुरू हो गई है वर्ण अब तक दोनों ही प्रदेशों में अनेक सीटों के रुझान सामने आने लगे हैं। इन रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी गुजरात में बंफर बहुमत के साथ सरकार बनाती दिखाई दे रही है। गुजरात की 182 सीटों में से 130 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 45 सीटों पर कांग्रेस चल रही है।

Advertisement

जबकि चुनाव के पहले तक काफी हो-हल्ला मचाने वाली आम आदमी पार्टी मात्र 3 सीटों पर तथा अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। रुझान का यह आंकड़ा सुबह 9:45 का है। समय इसलिए बताना पड़ रहा है क्योंकि पल पल में रुझान का आंकड़ा बदल जाता है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि गुजरात में अब कोई बहुत बड़ा उलटफेर होने की कोई गुंजाइश नहीं है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में सुबह 8:00 बजे से चल रही मतगणना ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच काफी खींचतान चल रही है। अभी 9:45 पर भारतीय जनता पार्टी 68 सदस्य हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 36 सीटों पर आगे चल रही थी जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है यहां आप और अन्य किसी भी सीट पर बढ़त नहीं बना रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button