देश

पंजाब में कांग्रेस के वोट बैंक पर बीजेपी की नजर…..


(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस के बड़ा झटका लगा है। कादियां के कांग्रेस के विधायक व प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई विधायक फतेहजंग बाजवा व विधायक बलविंदर लाडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने भी आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है।

Advertisement


उक्त नेताओं के अलावा अकाली दल से तीन बार विधायक रहे गुरतेज गुढियान भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इन नेताओं को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों बाजवा को कादियां से उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि प्रताप सिंह बाजवा भी कादियां सीट से दावा ठोक रहे थे। उनका कहना था कि वो कादियां से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन किसके खिलाफ वो समय आने पर पता चलेगा। कैप्टन के करीबी हैं। इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भाजपा का दामन थामा था।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button