बिलासपुर

बिलासपुर के भाजपा कार्यकर्ता एक साथ दिखेंगे “द कश्मीर फाइल्स” अमर ने की पहल

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाकर फिर से एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। नगर भाजपा मंडल की बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 19 मार्च को द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शहर के सिनेमाघरों में शो बुक कराने की जानकारी भी दी। शो के दौरान पूर्व मंत्री अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

बुधवार को करबला स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में अमर अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पूरा विश्वास है और देश के प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। बैठक में 11 अप्रैल से 20 अप्रैल 2022 तक कार्य विस्तार योजना की तैयारी को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर चर्चा की है।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि ये बैठक और ये पहल दोनों ही जिला भाजपा संगठन को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। कोशिश है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को फिर से एकजुट किया जा सके। पिछले विधानसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव में हार के बाद से ही कार्यकर्ताओं में काफी निराशा थी।

Advertisement


अमर अग्रवाल ने बताया कि सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ वे खुद द कश्मीर फाइल्स का शो देखेंगे। शो के लिए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं तक टिकट उपलब्ध कराने की जवाबदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है।

Advertisement


बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आए परिणाम को देखे तो चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार दोबारा बनी। इसका मुख्य कारण केन्द्र की मोदी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। जिसे भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने पूरी इमानदारी के साथ धरातल पर उतारा है। वहीं प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार से त्रस्त है और उसे उखाड़ फेकना चाहती है। 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए उन्होंने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पूरी इमानदारी के साथ संगठन के कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की बात कही।


अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, घर-घर से शौचालय स्वच्छता अभियान, वहीं किसानों को 6 हजार रूपए प्रति वर्ष उनके खातों में सीधे पहुंचाना जैसे अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के द्वारा लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। ऐसे अनेक ऐतिहासिक कार्य एवं निर्णय देश हित में लिए गए देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से खुश हैं। लोगों को पूर्ण विश्वास है कि अगर देश की जनता एवं देश का भला कोई कर सकता है तो वह भाजपा ही कर सकती है।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने एजेंडा एवं प्रस्तावना पर चर्चा की और कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से जो भी कार्यक्रम होना है, उसमें प्रमुख रूप से स्व.कुशाभाउ ठाकरे के शताब्दी वर्ष पर संगठन में अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं। बैठक में प्रमुख रूप से अमरजीत सिंह दुआ, गुलशन ऋषि, किशोर राय, आर विभा राव, उमाशंकर जायसवाल, जयश्री चौकसे, सैय्यद मकबूल अली, चंदप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, निम्मा जीवनानी, उदय मजूमदार, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, महेश चंद्रिकापुरे शामिल रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button