छत्तीसगढ़बिलासपुर

UPDATE – देखिये सीसीटीवी फुटेज : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला हत्याकांड..हत्या के बाद 2 दिन तक छुपा रखी थी लाश..बदबू से खुला राज

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर : शनिवार की शाम को तुलजा गली कस्तूरबा नगर में एक कार में एक 24 साल की लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Advertisement
सीसीटीवी वीडियो

जानकारी के मुताबिक मृतिका प्रियंका सिंह भिलाई की रहने वाली है।स्थानीय कस्तूरबा नगर निवासी आशीष साहू के साथ वह सिटी फार्मेसी दयालबंद में काम करती थी। दो दिन पहले पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आशीष साहू ने युवती प्रियंका की हत्या कर दी। और लाश को होंडा सेंट्रो कार क्रमांक cg10 f 3472 में डाल दिया था।

Advertisement
Advertisement

बदबू उठने के बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया। हालांकि युवती के गुमने की सूचना कोतवाली में पहले से ही दर्ज है। पुलिस आरोपी आशीष साहू को गिरफ्तार कर वास्तविक तथ्य जानने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

Advertisement
मृतका प्रियंका सिंह

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button