छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग: पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के भतीजे का सरेआम कत्ल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : महासमुंद – महासमुंद क्षेत्र के कद्दावर नेता, पूर्व विधायक और बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर गोलू का फिंगेश्वर में सरेआम कत्ल कर दिया गया है। सूखा नदी के पास स्थित मछ्ली मार्केट फिंगेश्वर में यह वारदात आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार मछली के कारोबार के सिलसिले में यहां आए कुछ कारोबारी से संदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

Advertisement
Advertisement

विवाद देखते ही देखते झगड़ा में तब्दील हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मछली कारोबारियों ने मछली काटने के धारदार हथियार से संदीप पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना की सूचना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। फिंगेश्वर थाना में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अधिकृत पुष्टि नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
मृतक संदीप करीब 35-40 वर्ष का था। वर्तमान में मुक्तिधाम मार्ग महासमुन्द में रह रहे थे। वे मूलतः ग्राम सोरिद के रहने वाले हैं। खेती के साथ-साथ मछली का भी कारोबार संदीप करते थे, ऐसा पारिवारिक सूत्रों का कहना है। ऐसा अंदेशा है कि मछली के रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद होने पर कारोबार से जुड़े युवकों ने आक्रोशित होकर सरेआम कत्लेआम की घटना को अंजाम दे डाला।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button