देश

मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, आईपीएल 2024 के लिए  हार्दिक पांड्या होंगे टीम के कप्तान….

Advertisement

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। रोहित शर्मा पिछले 10 साल से टीम की कमान संभाल रहे हैं। लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन से पहले बड़ी डील करते हुए हार्दिक पांड्या को टीम से फिर से जोड़ा और शुक्रवार (15 दिसंबर) को आईपीएल मिनी नीलामी से पहले उन्हें कप्तान बनाए जाने की घोषणा कर दी है। आईपीएल नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज में मुंबई इंडियंस के ग्लोवल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा, ”मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन और रिकी से लेकर रोहित तक हमेशा असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। यह इस दर्शन के अनुरूप है कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने आज आगामी 2024 सीजन के लिए लीडरशिप ग्रुप में बड़ा बदलाव किया है। सबसे सफल और पसंदीदा कप्तानों में से रोहित शर्मा को कैंप्टेसी के पद से हटा दिया है। उनकी जगह हार्दिक पांड्या लेंगे। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपए में फुल कैश ट्रेड किया है। जिससे अटकलें तेज हो गई थी कि शायद हार्दिक पांड्या को अगले सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया जाए और आज फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को कप्तान बनाकर इसको सही साबित कर दिया है।

Advertisement

हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने दमदार प्रदर्शन किया था और दोनों बार फाइनल में जगह बनाई थी। आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस चैंपियन भी बनी थी। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने 2015 में आईपीएल में डेब्यू किया था और 2021 तक वह मुंबई इंडियंस से ही जुड़े रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button