छत्तीसगढ़
भूपेश बघेल ने सरपंचो को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढाकर किया दोगुना…पढ़िए और क्या कहा…
रायपुर – रायपुर इनडोर स्टेडियम में आज पंचायती राज सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरपंचो के लिए बड़ी घोषणा की है।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा सरपंचो का मानदेय 2,000/- रूपये से बढ़ाकार 4000/- रुपये किया जायेगा। साथ ही सरपंचो को निर्माण कार्य में ५० लाख रूपये तक के स्वीकृति के अधिकार दिए जायेंगे। पंचायत निर्माण में लागू दरों की सूची में परिवर्तन कर नई दरों की सूची (एस ओ आर) लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद अध्यक्षों और जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए शासकीय वाहन देने की भी घोषणा की है हालाँकि जिला पंचायत अध्यक्ष को पहले से ये पात्रता है।