मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, बनारस के होटल में मिला शव

(शशि कोन्हेर) : भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। इस बात पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। ऐसे में उनके सुसाइड करने की खबर पर विश्वास करना वाकई मुश्किल है। हालांकि इसके पीछे कि क्या वजह रही इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक बनारस के सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में एक्ट्रेस ने फांसी लगाई है। हालांकि इस बारे में भी तक आधिकारिक तौर पर कोई खबर सामने नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement

आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैन्स प्यार लुटाते थे। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button