बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी की आज शाम बिलासपुर की सड़कों पर विशाल मशाल रैली.. बड़े नेता रहेंगे शामिल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा आज 10 नवम्बर गुरूवार को सायं 5 बजे निकाली जायेगी मशाल रैली।

Advertisement
Advertisement

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 11 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आज 10 नवम्बर गुरूवार को पं.देवकीनंदन चौक से गोल बाजार चौक तक मशाल रैली निकाली जायेगी, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आज शाम 5 बजे पं.देवकीनंदन चौक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button