देश

Bharat Jodo Yatra दिल्ली पहुंची, राहुल गांधी बोले- नफरत के ‘बाजार’ में प्यार की दुकान खोलने आए हैं

Advertisement

नई दिल्ली :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली पहुंची। सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से यात्रा की शुरुआत हुई। इसी बीच, राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं, लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। इस यात्रा में हर राज्य के लाखों लोग शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के ‘बाजार’ में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

Advertisement

भाजपा की नीतियां डर फैलाने वाली- Rahul Gandhi
राहुल ने आगे कहा कि बीजेपी की नीतियां डर फैलाने की है, इसे नफरत में बदलने की है, लेकिन हम जीतेंगे। हम ऐसा होने नहीं देंगे। बीजेपी नफरत फैलाती हैं, हम प्यार फैलाते हैं, हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं। हमारी तरह हर भारतीय को देश में प्यार फैलाने के लिए एक छोटी सी दुकान खोलनी चाहिए।

Advertisement

कन्याकुमारी से शुरू हुई Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से 7 सितंबर को हुई थी। ये यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा से होकर गुजरी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button