छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर उपचुनाव.. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की जीत तय.. 14418 मतों से आगे.. दूसरे स्थान के लिए भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम और अकबर राम कोर्राम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मंडावी की जीत तय हो चुकी है। इस समय सावित्री मंडावी 14418 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 30196 मत मिले हैं। जबकि ब्रह्मानंद नेताम को मात्र 15778 मत ही प्राप्त हुए हैं। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम को 15227 मत मिले हैं।

Advertisement

इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भानूप्रतापपुर के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी भारी बहुमत से चुनाव जीत रही हैं। जबकि दूसरे स्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्मानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button