बिलासपुर

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जर्जर सड़क के विरोध में किया चक्का जाम

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – बेलतरा क्षेत्र के जर्जर हुए नहर मार्ग की प्रशासन द्वारा लगातार किए जा रहे अनदेखी को लेकर विधायक रजनीश सिंह और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने ग्रामीणों के साथ बाम्हू चौक में शुक्रवार को चक्काजाम कर दिया। इस दौरान भाजपा के  कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे।

Advertisement

मेलनाडीह से मस्तूरी जाने वाली खुटाघांट मुख्य नहर मार्ग पिछले 5 सालों से जर्जर है। शुक्रवार को दोपहर 12:00 से 2:00 तक विधायक रजनीश सिंह के नेतृत्व में बमहु चौक पर चक्का जाम किया गया इस चक्का जाम में शामिल होने भाजपा के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मौके पर मौजूद रहे उन्होंने कहा कि विगत 4 सालों से क्षेत्र की जनता काफी परेशान है उनका कोई भी काम नहीं हो रहा है वही इस सड़क की घोषणा मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात में की थी लेकिन इसके बावजूद यहां एक प्रतिशत तक कार्य नहीं किया गया है जिससे आसपास के 50 गांव के नोखा से नाराज हैं इन्हीं नाराजगी होगा जाहिर करने शुक्रवार को बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के साथ यहां चक्का जाम किया गया।

Advertisement
Advertisement

विधायक सिंह ने बताया कि मेलनाडीह से मस्तूरी जाने वाली खूंटाघाट बांई तट जर्जर हो चुकी है। सड़क के लिए कई बार मांग की गई पर तक ये सड़क नहीं। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के लिहाज से यह सड़क महत्वपूर्ण है। विधानसभा के बीचों बीच गुजरी एक बहुत बड़ी आबादी का इस सड़क से निस्तारी होती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की नगरी रतनपुर से मस्तूरी, मल्हार, शिवरीनारायण को सीधा जोड़ती है। वर्तमान में यह सड़क रखरखाव के आभाव में अत्यंत ही जर्जर हो चुकी है। है रास्तों पर बड़े बड़े गड्ढे उभर आए हैं। राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को मजबूरन घुमाव वाले रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। विधायक का कहना है कि प्रशासन और सरकार की उदासीनता के कारण यहां सड़क नहीं बन पा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button