छत्तीसगढ़

जाम से बचने संभल संभल कर चलें बिलासपुरवासी……. शहर की सड़कों और रास्तों पर रहेगी, महतारी हुंकार रैली की भयंकर भीड़…

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित म्हातारी हुंकार रैली में जबरदस्त भीड़ उमड़ने की संभावना दिखाई दे रही है। शहर की चारों दिशाओं से आने वाली इस भीड के कारण नगर का यातायात कई मार्गों पर अवरुद् हो सकता है। इस भीड़ भाड़ में फंसने से बचने के लिए शहर के लोगों को बहुत संभल कर अपने काम धाम के लिए घरों से बाहर निकलना चाहिए।

Advertisement

हालांकि पुलिस प्रशासन ने रैली में आ रही भीड़ और मोटर गाड़ियों के लिए पार्किंग समेत तमाम व्यवस्थाएं बहुत गंभीरता से कर रखी हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी इस व्यवस्था में अपना पूरा सहयोग देते नजर आएंगे। इसके बावजूद भीड़ तो भीड़ होती है। उसे शहर की सड़कों पर पसरने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए बेहतर यही होगा कि आज जहां तक हो सके बिलासपुर के लोग अपने घरों के नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज करें।

Advertisement
Advertisement

क्योंकि स्कूल जाते अथवा वहां से वापस लौटते टाइम आपके बच्चे और उनकी मोटर गाड़ियां रैली की भीड़ में फंस सकती हैं। वहीं रैली समय काल में तो खुद भी घर के बाहर और विशेषकर रैली मार्ग की दिशा में आने जाने से बचना जरूरी है।

Advertisement

ऐसा करने से आ‌प और आपके स्कूली बच्चों की गाड़ियां रैली की भीड़ के बीच फंस सकती है। इसलिए खुद की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की नीयत से आज शहर के लोगों को या तो आना जाना कम करना चाहिए या फिर संभल संभल कर करना चाहिए। ऐसा करने पर ही है खुद को परेशानी से और शहर को भीड़ भाड़ की मुश्किलों से बचाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button