देश

बोरवेल में गिरे बच्चे को सेना ने बचाया

(शशि कोन्हेर) : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार रात करीब आठ बजे डेढ़ साल साल का बच्चा शिवम बोरवेल में गिर गया। वह ध्रांगधरा तालुका के दूदापुर गांव के खेत में खेल रहा था। खेलते हुए वह 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया और 20-25 फीट की गहराई में फंस गया।

Advertisement

खेत में उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। जानकारी मिलने के बाद सेना, पुलिस, अहमदाबाद नगर निगम, जिला प्रशासन के समन्वित प्रयास से उसे बचा लिया गया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान दक्षिणी कमान के सैनिकों ने बेहद मुश्किल आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। बच्‍चे को रात 10.45 बजे बोरवेल से बाहर निकाला गया।

Advertisement

बच्चे की हालत स्थिर है। सोशल मीडिया पर सेना और अन्‍य एजेंसियों की भूमिका की प्रशंसा की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button