देश

भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव ने लिया मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – नई दिल्ली में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने वाली समाजवादी पार्टी की नेता अपर्णा बिष्ट यादव गुरूवार रात लखनऊ पहुंची। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने शुक्रवार को सुबह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद लिया।

Advertisement
Advertisement

अपर्णा यादव ने शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट भी किया। भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी का आशीर्वाद लिया।

Advertisement

इससे पहले अपर्णा बिष्ट यादव गुरुवार रात को नई दिल्ली से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर उनके समर्थक ढोल-नगाड़े के साथ मुस्तैद थे, और उनके आगमन पर जमकर फूलों की बारिश भी की गई। इसके बाद भांगड़ा तथा अन्य नृत्यों पर इनके समर्थक काफी देर तक झूमते रहे। एयरपोर्ट से घर आने के रास्तों पर भी जगह-जगह पर अपर्णा का स्वागत किया गया।

Advertisement

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव को समाजवादी पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारा था। इसमें भाजपा की डा. रीता बहुगुणा जोशी ने अपर्णा यादव को पराजित किया था। इस चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने अपर्णा यादव के समर्थन में जनसभा की थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button