रायपुर

एक साधारण व्‍यक्‍त‍ि जो कभी ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्‍यक्ष था, आज भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का अध्‍यक्ष है, यह केवल कांग्रेस में ही संभव है : मल्लिकार्जुन खड़गे

Advertisement

रायपुर – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर महाधिवेशन के द्वितीय दिवस की शुरुआत की। अधिवेशन के दूसरे दिन प्रियंका गांधी भी रायपुर पहुँची, एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आत्मीय स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

दूसरे दिन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा – हम सभी उस गौरवशाली व‍िरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्‍मा गांधी जी, पंड‍ित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंद‍िरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है।

Advertisement

यह केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक साधारण व्‍यक्‍त‍ि जो कभी ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्‍यक्ष था, आज भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का अध्‍यक्ष न‍िर्वाच‍ित हो गया। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है।

मैं आज राहुल गांधी जी का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने नफरत के माहौल में रोशनी की उम्मीद देकर संघर्ष की मशाल जला दी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश की उम्मीदों की नई सुबह का नाम है, जिसकी रोशनी पूरे देश में फैल चुकी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button