छत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला हुई धोखाधड़ी की शिकार, दो अज्ञात व्यक्तियों ने किया सोने का हार व कंगन पार…

Advertisement

(प्रदीप भोई) :  – बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर में रहने वाली 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला आज दोपहर करीब 1:30 बजे महाराणा प्रताप चौक से आटो के द्वारा नूतन चौक जाने के लिए बैठी थी,जिसके साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी उसी ऑटो में बैठ गए बुजुर्ग महिला ने सोने का हार  और हाथ में कंगन पहने हुई थी।

Advertisement
Advertisement

जिसे अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा निकल लिया गया और महिला को वेयर हाउस रोड के पास ऑटो से उतर कर दूसरे आटो में बैठा दिया।बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही दोनो लोग रफूचक्कर हो गए।

Advertisement

जिसके बाद महिला ने इस बात की जानकारी परिवार वालो की दी उठाई गिरी की शिकार हुई महिला ने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात व्यक्तियो की तलाश में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button