छत्तीसगढ़

सिंह देव के मौजूदगी में सम्पन्न हुई शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक –  देव गुड़ी का किया भूमिपूजन

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा)  कन्या हायर सेकंडरी स्कूल लखनपुर मे शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक  जंप उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष अमित सिंह देव के मौजूदगी में 14 जनवरी को सम्पन्न हुई। बैठक में संस्थागत खास बिंदुओं पर आपसी चर्चा करते हुए सहमति बनाई गई। 

Advertisement
Advertisement

संस्था के प्रभारी प्राचार्य एस0 डी0 पांडेय ने    सेटअप के अनुसार   भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थ शास्त्र विषय का अध्यापन कार्य कराने दो शिक्षकों के नहीं होने की जानकारी दी गई। सिंह देव ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत  दो शिक्षकों की नियुक्ति किये जाने सहमति दिए जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, और विषयवार अध्यापन कार्य निरंतर जारी रहे।

Advertisement


शाला भवन के खिड़की दरवाजों के मरम्मत तथा रंग रोगन एवं अन्य जरूरी कार्य कराये जाने कहां गया। आय व्यय की जानकारी लेते हुए बचत राशि से नवनियुक्त किये जाने वाले शिक्षकों को वेतन देने समझाइश दी गई। वहीं संस्था में पदस्थ लिपिक दीपक यादव के कार्यालय में नहीं आने की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों से  फोन पर चर्चा करते हुए  कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में दूसरा लिपिक पदस्थ किये जाने मांग किया गया ताकि संस्था का कार्य सुचारू तरीके से संचालित हो सके।

Advertisement

इसके अलावा बैठक में संस्था को विभिन्न योजना मद से प्राप्त होने वाली कुल राशि, आय व्यय  बचत राशि की   जानकारी लिया गया। प्रभारी प्राचार्य पांडेय द्वारा- शाला विकास मद ,क्रिडा, स्काउट पर्यावरण साइंस कल्ब  , रेडक्रास निधि , एक्जाम मद अन्य दूसरे मद से प्राप्त राशि तथा आय व्यय एवं बचत राशि  के बारे में तफ्शील से जानकारी दिये गये।


इसी फेहरिस्त में जंप उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष अमित सिंह देव ने अपने जनपदीय क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला पहुंच  देव गुड़ी निर्माण स्थल का पारम्परिक तरीके से  भूमिपूजन किया। ग्राम बैगा अखिलानंद सिंह गोंड ने बाकायदा लोक प्रथा अनुसार  देवगुडी निर्माण का भूमि पूजन कराया। सरपंच विनोद सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत रजपुरीकला के देव गुड़ी में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने लोकरीतिनुसार पूजा अनुष्ठान किये है। कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी जमुना प्रसाद गुप्ता ,मुन्ना पांडेय मोहम्मद इरशाद तथा संस्था के शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रहे वहीं देवगुडी भूमि पूजन में मनोज मिश्रा, संजय प्रजापति,धनी प्रजापति, श्याम दास,मुनु दास रजपुरीकला के        ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button