बिलासपुर

शास्त्री स्कूल के मैदान में आज 11 फरवरी से 19 फरवरी तक होगी रामकथा की अमृतवर्षा ..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। शहर में पधारे मानस मर्मज्ञ संत श्री विजय कौशल जी महाराज के द्वारा आज 11 फरवरी से 19 फरवरी तक बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में राम कथा की अमृत वर्षा की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

आज से प्रतिदिन दोपहर को 3 बजे से 6 बजे तक पंडित विजय कौशल जी महाराज के मुखारविंद से भगवान राम की राम कथा सुनने का सौभाग्य बिलासपुर वासियों को मिल रहा है। इस आयोजन के लिए आयोजन समिति के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान को बैकुंठ धाम की तरह सजाया, संवारा गया है।

Advertisement

राम कथा आयोजन के लिए बनाई गई आयोजन समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल हैं। समिति ने बिलासपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले राम भक्तों श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे आज से शुरू हो रही रामकथा के श्रवण के लिए पहुंचकर, राम कथा की अमृत वर्षा का आनंद लें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button