बिलासपुर

अमर अग्रवाल ने शहीद विप्लव त्रिपाठी के ससुराल जाकर स्व. अनुजा त्रिपाठी के परिजनों से भेंट की….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के बिलासपुर मिनोचा कॉलोनी स्थित वैशाली अपार्टमेंट ससुराल में उनकी पत्नी स्वर्गीय अनुजा त्रिपाठी जी के परिवार जनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement


विदित हो कि पिछले दिनों मणिपुर में हुए आतंकी हमले में असम राइफल्स में कार्यरत छत्तीसगढ़ के माटी के सपूत कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी व पुत्र अबीर त्रिपाठी चार जवान सहित सात लोग शहीद हो गए थे रायगढ़ निवासी शहीद कर्नल त्रिपाठी की पत्नी के माता पिता एवं परिवार जन मिनोचा कॉलोनी बिलासपुर में निवास करते हैं। श्री अग्रवाल ने शहीद कर्नल त्रिपाठी जी की पत्नी शहीद अनुजा त्रिपाठी के पिता एन के शुक्ला से घटनाक्रम के बारे में चर्चा की। और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान श्री अग्रवाल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा पश्चिम मण्डल के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, सुकांत वर्मा, धर्मेन्द्र चंद्राकर भी मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button