देश

दिल्ली में 10 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी प्राइमरी स्कूल……ऑनलाइन होगी छठी से 12वीं तक की पढ़ाई



नई दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे।

Advertisement

ताजा जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही छठी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास चलाने का विकल्प दिया गया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

चूंकि राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। वहीं 6-12 कक्षा के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट करने का विकल्प दिया जा रहा है।

Advertisement


उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को घोषणा की थी कि बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए राजधानी शहर के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले दो दिनों यानी शनिवार तक बंद रहेंगे। अब आज अगले आदेश के तहत दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद रखे जाने की बात कही है।

इसके साथ ही, दिल्ली सरकार ने गुरुवार से वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में सभी गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और राष्ट्रीय राजधानी में डीजल ट्रकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध ग्रेप- 3 के तहत लगाए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button