छत्तीसगढ़
सभी मंत्री, विधायक, महापौर व प्रमुख कांग्रेसी चार्टर प्लेन से रायपुर पहुंचेगे….
राजनांदगांव – प्रदेश से देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे मंत्री, विधायक, महापौर व प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लेकर चार्टर प्लेन दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होगा। दिल्ली में मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर चल रही उठापटक के चलते ये सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति समर्थन और ताकत दिखाने दिल्ली पहुंचे थे। कल राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद ये सभी आज वापस प्रदेश की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव की महापौर हेमा सुदेश देशमुख भी इनके साथ ही वापस आ रही हैं।
Advertisement