छत्तीसगढ़

22 अगस्त से प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.. अधिकारी कर्मचारी संघ ने बेमुद्दत हड़ताल के लिए कसी कमर.. जनसंपर्क अधिकारी संघ और न्यायिक कर्मचारी संघ भी हुआ लाम बंद

Advertisement

(शशि कोन्हेर) बिलासपुर। प्रदेश की सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा की जा रही 2 सूत्रीय जायज मांगों के प्रति सरकार की हठधर्मिता से कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित हो रहे हैं। अपनी इन 2 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन 22 अगस्त से पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए अपनी कमर कस चुके है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि हड़ताल के लिए प्रतिबद्ध अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के इस कदम को फेल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन 22 अगस्त से जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी दो सुत्रीय मांगो को लेकर अधिकारी कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में दिखाई दे रहे हैं। कर्मचारी नेता श्री पी आर यादव के मुताबिक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ और न्यायिक कर्मचारी (तृतीय एवम चतुर्थ वर्ग) संघ ने भी अपना खुला समर्थन प्रधान किया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button