देश

आलिया भट्ट रणबीर कपूर के घर आई नंही परी…लगा बधाइयों को तांता..

(शशि कोन्हेर) : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। आज मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस मौके पर हॉस्पिटल में सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और नीतू कपूर मौजूद थीं। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली इस खबर से जहां काफी खुश है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Advertisement

आलिया-रणबीर के घर आई नन्ही परी

Advertisement
Advertisement


आलिया और रणबीर के फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी-अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। कोई आलिया के बचपन की तस्वीर शेयर कर गेस कर रहा है कि शायद ‘नन्ही परी’ एक्ट्रेस जितनी ही क्यूट होगी। तो किसी का कहना है कि वो रणबीर की तरह प्यारी होगी।

Advertisement

फैंस दे रहे बधाई

Advertisement


एक फैन का कहना है कि ये खबर सुनकर उसका ब्रेकडाउन ही हो गया। तो किसी ने बताया कि ये खबर सुनने के बाद करण जौहर का क्या रिएक्शन होगा।  तो कोई रणबीर कपूर वाले ओरियो बिस्किट का ऐड शेयर करके लिख रहा है कि ये तो रियल में हो गया। एक यूजर ने आलिया के बचपन की दो बेहद ही क्यूट तस्वीरें शेयर की और लिखा कि इस कपल को लाइफ का नया चैप्टर शुरू होने पर बहुत-बहुत बधाई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button